Bareily News: शशांक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता, नीलम अब्बल
बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: आंवला। वन्य प्राणी सप्ताह के तहत गुरुवार को शशांक जूनियर हाईस्कूल कुड्ढा में वन्य जीवों के संरक्षण एवं जागरूकता हेतु चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी आंवला रेंज हनुमान प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने कैनवास पर रंगों के माध्यम से वन्य जीव संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता में नीलम यादव ने प्रथम, अब्दुल कादिर ने द्वितीय तथा विनोद कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश यादव ने विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिए। क्षेत्रीय वनाधिकारी हनुमान प्रसाद चौधरी ने कहा कि वन्य जीव हमारी पारिस्थितिकी का अभिन्न अंग हैं और उनका संरक्षण हम सभी का दायित्व है। उप क्षेत्रीय वनाधिकारी अवनेश गंगवार, वन दरोगा रामशरण, वन दरोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.