Bareily News: व्हाट्सएप पर अभद्र टिप्पणी में सहारनपुर के युवक पर रिपोर्ट
बरेली, जुलाई 3 -- Bareily News: आंवला। नगर के एक मोहल्ले की महिला ने सहारनपुर के एक युवक पर फोन कर प्रताड़ित करने और सोशल मीडिया पर मानहानि कारक व अश्लील सामग्री भेजने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि 23 जून की रात सहारनपुर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर लगातार कई कॉल कर प्रताड़ित किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपित ने व्हाट्सएप स्टेटस पर पीड़िता को लेकर अत्यंत अमर्यादित, अपमानजनक और अश्लील टिप्पणियां पोस्ट कर सामाजिक छवि धूमिल करने का प्रयास किया है। पीड़िता ने कॉल रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट बतौर साक्ष्य पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.