Bareily News: रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
बरेली, नवम्बर 2 -- Bareily News: आंवला। रविवार को रेवती रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मुख्य आरक्षी उमेशचंद्र वर्मा और कार्तिक तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने मुआयना किया तो पता चला कि रामस्वरूप नामक व्यक्ति रेलवे पटरी के किनारे आराम से सो रहा था। पुलिस ने उसे जगाया तो वह बिल्कुल ठीक था। रामस्वरूप के परिजन भी घबराते हुए तुरंत रेवती रेलवे स्टेशन पर पहुँच गए। पुलिस ने तस्दीक के बाद रामस्वरूप को परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.