बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: फोटो 04- आंवला क्षेत्र के गांव दरावनगर में दीवार के गिरने से मलबे में दबकर घायल संतोष पाठक आंवला। लगातार हुई बरसात से आंवला थानाक्षेत्र के गांव दरावनगर में संतोष पाठक का कच्चा मकान गिर गया, मलबे में दबकर संतोष घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट आने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव की ईदगाह के समीप दीवार गिरने से धर्मवती पुत्री देव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- यूपी में बारिश का कहर, बरेली-शाहजहांपुर में टूटे रिकॉर्ड, सीजन में कभी इतनी बरसात नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...