बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: आंवला। साइबर ठग ने खोए सिम कार्ड का प्रयोग कर एक सेवानिवृत शिक्षक के खाते से रुपए 35 हजार रुपये उड़ा लिए। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सरकारी स्कूल से नगर के बिसौली रोड निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामगोपाल गुप्ता के गुम हुए सिम का इस्तेमाल कर दो बार में 35 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होनें पुलिस को इस मामले में तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...