बरेली, सितम्बर 6 -- Bareily News: रिठौरा। पत्रकार सचिन मिश्रा की मां मिथिलेश मिश्रा (67) का शनिवार की रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को गमगीन माहौल में स्थानीय श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया। नवाबगंज विधायक डा. एमपी आर्य, चेयरमैन प्रेमलता राठौर, रिठौरा चेयरमैन शकुंतला देवी, सेथल चेयरमैन कम्बर एजाज शानू, ब्लाक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. एके गंगवार, भदपुरा ब्लाक प्रमुख पति रवि शंकर गंगवार, पूर्व चेयरमैन आरके कश्यप आदि ने गहरा शोक प्रकट किया है।फोटो- मृतका मिथलेश मिश्रा का फाइल फोटो। यह भी पढ़ें- Ranchi News: इटकी के पत्रकार की मां का निधन, शोक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...