बरेली, अगस्त 21 -- Bareily News: हाफिजगंज। होमगार्ड से लिफ्ट लेने के बाद उसकी बाइक लेकर भागे दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ने के बाद उसने बाइक भी बरामद कर ली। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सदर अस्पताल से बाइक चोरी मामले में दो चोर गिरफ्तार, दो बाइक बरामदघटना की जानकारी ग्राम इनायतपुर गांव के होमगार्ड राकेश कुमार 18 अगस्त को ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। बकैनिया गांव के तिराहे पर पहुंचने पर दो युवकों ने नवाबगंज में दवाई लेने जाने की बात कहते हुए उनसे लिफ्ट मांगी। होमगार्ड राकेश ने हाथ में चोट होने की बात कहते हुए उनमें से एक को बाइक चलाने के लिए दे दी और वह खुद पीछे बैठ गया। फैजुल्लापुर मोड़ स्थित राइस मिल के पास दोनों युवकों ने रुपये लेने की बात कहकर बाइक रोक ली। राकेश...