Bareily News: होटल में पकड़ी बिजली चोरी
बरेली, जुलाई 24 -- Bareily News: विद्युत चोरी रोकने वालों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत 26 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। प्रभारी प्रवर्तन दल दीपक कुमार ने बताया,गुरुवार को सहायक अभियंता रजनेश कुमार, अपर अभियंता गायत्री, टीजी-2 अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी के साथ टीम ने तरन प्रीत सिंह निवासी पुराना बस अड्डा के पास प्रीत पैलेस होटल पर बिजली चेक की। होटल में एलटी पोल से मीटर से पहले एल्यूमीनियम के फेज केबल जोड़कर अवैध रूप से बिजली चोरी मिली। मौके से एलएमवी-02 श्रेणी में 26 किलोवाट भार की बिजली चोरी पकड़ी गई। प्रवर्तन दल ने आरोपी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 135 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.