बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: डेलापीर रोड पर बुलट बाइक सवार तीन दबंगों ने ई-सिटी बस चालक-परिचालक से हाथापाई की। इतना ही नहीं जब चालक इज्जतनगर थाने शिकायत करने पहुंचा तो बुलेट आगे लगाकर बस को रोका लिया। चालक को बस से नीचे खींचने का प्रयास किया। चालक थाने पहुंचा तो वहां पीछे से तीन दबंग पहुंच गये। पुलिस के सामने ही गाली-गलौज करने लगे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर शांति भंग में चालान किया गया। भोजीपुरा के पीपलसाना निवासी रंजीत सिंह इलेक्ट्रिक सिटी बस के ड्राइवर हैं। रविवार को वह परिचालक आशीष के साथ जंक्शन से बस लेकर मिनी बाईपास की ओर जा रहे थे। चौराहा पर भीड़भाड़ अधिक थी, इसलिए बस का हॉर्न बजाया। डेलापीर चौराहा के पास बुलेट सवार सीबीगंज निवासी शिवम, अन्नू और उनका साथी हॉर्न बजाने पर गाली-...