बरेली, जुलाई 18 -- Bareily News: गांव खजुआ जागीर में बंटवारे के विवाद में बीचबचाव करने के दौरान इसरार खां की हत्या की गई थी। इस मामले में इसरार की पत्नी फैजी ने उसके बड़े भाई हिस्ट्रीशीटर तौफीक उर्फ गुड्डू और उसके साथी असलम व नदीम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है। परिजन के मुताबिक मकान में हिस्से के विवाद को लेकर गुरुवार को दिन में इकरार खां और उसके बड़े भाई तौफीक उर्फ गुड्डू के बीच पर कहासुनी हुई थी। तौफीक उर्फ गुड्डू पिछले कुछ वर्षों से बहेड़ी के मोहल्ला शेखूपुरा में रह रहा था। फोन पर विवाद होने के बाद तौफीक अपने साथी असलम व नदीम को लेकर गुरुवार रात वह खजुआ जागीर गांव पहुंच गया। ...