Bareily News: हिमगिरि एक्सप्रेस में बिना टिकट सिपाही पकड़ा
बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ सभी रेल डिवीजन में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को मुरादाबाद रेल मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक एचएस मीना ने हिमगिरि एक्सप्रेस में मुरादाबाद से बरेली तक चेकिंग की। कई यात्रियों को टीमों ने पकड़ा। सभी से जुर्माना वसूला गया। एक सिपाही को पकड़ा। उसके पास टिकट भी नहीं था। उसने आईकार्ड भी नहीं दिखाया। जुर्माना देने को मना करने लगा। ट्रेन के बरेली आने वाली टीम ने आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया। थाने में जब केस दर्ज कराने की बात आई तो सिपाही जुर्माना देने को तैयार हो गया। सीआईटी के साथ टीम आरपीएफ थाने पहुंची। वहां सिपाही से जुर्माना वसूला गया। स्लीपर का टिकट चार्ज और 500 रुपये का जुर्माना रसीद काटी गई। इसके बाद सिपाही चला गया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.