बरेली, अगस्त 13 -- Bareily News: फोटो 01- बहेड़ी में एसडीआरडी स्कूल में छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करते प्रतीक ढींगरा। बहेड़ी। अपनी प्रतिभा को निखारने का हिंदुस्तान ओलंपियाड के बेहतरीन प्लेटफॉर्म है। यह बात ओलंपियाड में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं ने कही।यहां साईं दत्ता राम ढींगरा (एसडीआरडी) पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल में हिंदुस्तान ओलंपियाड में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने वाले मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उनके शानदार प्रदर्शन पर उन्हें सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को गिफ्ट देकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा चौथे और पांचवे स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रबंधन तंत्र के प्रतीक ढींगरा ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा निखारने और...