Bareily News: हिंदी की वैश्विक चुनौतियों पर विद्यार्थियों ने रखे विचार
बरेली, सितम्बर 19 -- Bareily News: बरेली। केसीएमटी में साक्षरता क्लब, शिक्षा समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में अंतर-महाविद्यालयीय भाषण एवं लेखन प्रतियोगिताएं हुईं। भाषण प्रतियोगिता में लवी सिंह प्रथम, शाहनूर खान द्वितीय और अभय सिंह तृतीय रहे। सुविचार-लेखन में रिया वर्मा प्रथम, श्रद्धा शर्मा द्वितीय और सुनैना तृतीय रहीं। महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि अनूप अग्रवाल ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। निर्णायक मंडल में डॉ. कल्पना कटियार, डॉ. शालिनी गुप्ता सहित अन्य शामिल रहे। आयोजन डॉ. सविता सक्सेना के निर्देशन में हुआ। यह भी पढ़ें- भाषण प्रतियोगिता में अभिजीत ने मारी बाजी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.