Bareily News: हार्ट अटैक से विहिप जिला उपाध्यक्ष का निधन
बरेली, जुलाई 8 -- Bareily News: शेरगढ़। विकास खंड शेरगढ़ के गांव कमालपुर सुमाली निवासी एवं विहिप के जिला उपाध्यक्ष भगवत शरण का बुधवार को प्रातः दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान भाजपा ब्लॉक प्रमुख भूपेन्द्र कुर्मी, गन्ना डायरेक्टर अनिल गंगवार, पूर्व प्रधान ओमवीर सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उनके आवास पर पहुंचे। परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.