Bareily News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
बरेली, सितम्बर 25 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार देर शाम अगरास मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल गांव अगरास निवासी अनिल सागर (25) की बृहस्पतिवार शाम को इलाज के दौरान बरेली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव अगरास निवासी अनिल सागर बुधवार देर शाम खेत से घर लौट रहे थे। अगरास मोड़ पर गन्ना सेंटर के पास रोड पार करते समय अनियंत्रित तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन का पहिये अनिल के दोनों पैरों पर चढ़ गए। पुलिस ने एंबुलेंस के द्वारा उनको बरेली के निजी अस्पताल में भेजा। बृहस्पतिवार शाम को इलाज के दौरान अनिल की अधिक रक्तस्राव से मौत हो गई। भाई सुनील कुमार ने बताया उनकी शादी नहीं हुई थी। वह छह भाइयों में पांचवे नंबर के थे। अनिल घर पर ही रहकर खेतीबाड़ी में सहयोग करता था। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.