बरेली, अगस्त 14 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम की बोर्ड बैठक में शुक्रवार को शहर से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्षदों और अधिकारियों के बीच जमकर बहस हुई। हाउस टैक्स, अवैध निर्माण, आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक, अधूरे निर्माण कार्य और वार्डों में बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों ने अधिकारियों से जवाब तलब किया। कई मुद्दों पर पार्षदों ने नाराजगी जताते हुए पिछले बोर्ड की बैठकों और दिए गए निर्देशों का हवाला दिया। यह भी पढ़ें- Bareily News: नगर निगम बोर्ड बैठक में गूंजेंगे विकास कार्यों और जनसमस्याओं के मुद्देबैठक का आयोजन मेयर डॉ. उमेश गौतम की अध्यक्षता में शुक्रवार सुबह नगर निगम सभागार में बोर्ड बैठक हुई। इसमें पार्षदों ने जनता से सीधे जुड़े मुद्दे सदन में उठाए और अधिकारियों से उनकी प्रगति रिपोर्ट मांगी। बोर्ड बैठक में ...