Bareily News: हाईवे पर ठेले से टकराकर पलटी पिकअप, चाट विक्रेता की मौत
बरेली, जुलाई 7 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। हाईवे पर सरजू कट के पास सोमवार को पिकअप ठेले से टकराने पर चाट विक्रेता की मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला साहूकारा में रहने वाले 35 वर्षीय सर्वेश कश्यप चाट का ठेला लगाते थे। सोमवार सुबह वह ठेला लेकर ठिरिया खेतल जा रहे थे। हाईवे पर सरजू कट के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बरेली से मुरादाबाद की ओर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर सर्वेश के ठेले पर पलट गई। हादसे में सर्वेश और सहारनपुर के देवबंद में रहने वाले पिकअप चालक मुजम्मिल पुत्र जुल्फिकार गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने सर्वेश को मृत घोषित कर दिया。 यह भी पढ़ें- Chapra News: बाइक सवार को बचाने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.