Bareily News: हाईवे किनारे ट्रक में घुसी रोडवेज बस
बरेली, जुलाई 12 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर की ओर से यात्रियों को लेकर जा रही रोडवेज बस हाईवे पर खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में रोडवेज बस के ड्राइवर और परिचालक घायल हो गये। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा। रोडवेज बस के यात्रियों को दूसरी बस से रवाना कराया गया। पुलिस ने बस और ट्रक को कब्जे में लिया है।
हादसे का विवरण शनिवार को सुबह 5:00 रोडवेज बस शाहजहांपुर से बरेली की ओर आ रही थी। बस में 25 यात्री सवार थे। रोडवेज बस फरीदपुर से पहले कंजा की जयारत के पास पहुंची। इसी दौरान ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा। बस हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बस से यात्रियों को निकाला। इसके बाद दूसरी बस से उन्हें रवाना कराया गया। हादसे में बस ड्राइवर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.