बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: छत का लेंटर डालने के लिए सरिया बांधते समय रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। छत की ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से सरिया छू जाने से करंट की चपेट में आकर मौके पर दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ईंटपुर निवासी अजयवीर सुबह करीबन साढ़े नौ बजे अपने साथी बन्ने के साथ पास के एक गांव में निर्माणाधीन मकान की छत पर लेंटर डालने के लिए सरिया बांध रहा था। यह भी पढ़ें- Bareily News: करंट से दो मजदूर झुलसे, हालत गंभीर उसी दौरान सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। इससे सरिया में करंट उतर आया और दोनों मजदूर उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा की ज...