Bareily News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत
बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: बदायूं/इस्लामनगर,हिटी। खेत में बाजरा निकालते समय काफी नीचे लटक रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। बिजली की लाइन नीचे होने के कारण हादसा हुआ। किसान परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हादसा इस्लामनगर थाना क्षेत्र के सगवा गांव में हुआ। यहां शनिवार को खेत में बाजरे की निकासी करते समय हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से किसान लालटे 27 वर्ष पुत्र हरिश्चंद्र की मौत हो गई। वह खेत में बाजरे की बालियां निकाल रहे थे। इसी दौरान प्रेशर में बाजरे की बालियां डालने के लिए लोहे की परात लेकर उठे तो ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़े। खेत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.