बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: बरेली। सरकारी इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन का झांसा देकर सैन्य अधिकारियों से ठगी करने वाले आनंद की जमानत अर्जी हाईकोर्ट से खारिज हुई तो उसने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर कर दी। इस पर कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल कर उसकी जमानत का विरोध किया है। एक अक्तूर 2023 में थाना कैंट में सूबेदार मेजर विक्रम दत्त त्यागी को अपने बेटे का एनआरआई स्पान्सरशिप कोटे से बीटेक में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर 14.25 लाख रुपये की ठगी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके साथ ही सूबेदार मेजर ओमपाल से अपनी बेटी को एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर 20.45 लाख रुपये की ठगी की रिपोर्ट लिखाई। इन मुकदमों की विवेचना साइबर क्राइम थाने को दी गई थी और फरवरी 2024 में गिरोह के सरगना झारखंड के जिला ...