Bareily News: हाइवे पर रोडवेज बस ट्रैक्टर ट्राली में घुसी, दो घायल
बरेली, जुलाई 2 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। हाइवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। गुरुवार की सुबह लगभग 4:00 बजे रोडवेज बस बरेली की ओर से शाहजहांपुर जा रही थी। बस हाइवे पर केसरपुर गांव के सामने अनियंत्रित होकर ईंट भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। जिसमें ट्रैक्टर चालक सोहिल व उसका साथी विजय निवासी गांव जेड गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस में घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद वाहनों का जाम लग गया।पुलिस ने रोड से ट्रैक्टर ट्राली को हटवाकर जाम से खुलवाया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.