बरेली, सितम्बर 23 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र में एनएच-30 स्थित सिंह हवेली रेस्टोरेंट एवं गेस्ट हाउस से पानी की मोटर चोरी होने का मामला सामने आया है। चौकीदार की सूचना पर होटल संचालक ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मोटर पंप गायब मिला। मामले में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल संचालक योगेंद्र सिंह के मुताबिक, पांच अगस्त को चौकीदार जवाहर लाल ने फोन कर सूचना दी कि होटल में लगा पानी का मोटर पंप कोई खोलकर ले गया है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और आसपास तलाश की, लेकिन मोटर का कोई पता नहीं चला।तहरीर में होटल में पूर्व में काम कर चुके यशपाल उर्फ बंटी पुत्र ओमप्रकाश, निवासी हरिपाल नगर, मढ़ीनाथ, थाना सुभाषनगर, बरेली पर चोरी में शामिल होने का संदेह जताया गया है। हालांकि, आरोपी पर लगाए गए आ...