Bareily News: हवन-पूजन कर की सुख-समृद्धि की कामना
बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: शारदीय नवरात्र की अष्टमी व नवमी पर मां दुर्गा की मंदिरों और घरों पर विशेष पूजन और आराधना की गई। नवरात्र के अंतिम दिन सोमवार को मंदिरों में देर रात तक माता रानी के दर्शन-पूजन करने को भक्तों की कतार लगी रही। मंदिरों में पूरे दिन मां के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा। हवन पूजन कर भक्तों ने यज्ञ मे आहूतियां देकर मां को विदा किया। नवरात्र के नवमी तिथि को मां भगवती के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री का विशेष पूजन अर्चन किया गया। शहर के नव दुर्गा मंदिर, काली बाड़ी, चौरासी घंटा आदि मंदिरों और घरों पर माता सिद्धिदात्री का पूजन और गुणगान किया गया। वहीं अष्टमी व नवमी तिथि को अधिकांश घरों में हवन-पूजन करने के साथ ही देवी मां के नवरात्र व्रत का परायण किया। भक्तों ने कन्या भोज कराकर व्रत का समापन किया। नवरात्र व्रत के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.