बरेली, नवम्बर 6 -- Bareily News: बरेली। अग्रवाल सेवा समिति की ओर से गुरुवार को श्री महाराजा अग्रसेन पार्क, रामपुर गार्डन में दीपावली मेला एवं दीपोत्सव आयोजित किया गया। दीपों और रोशनी से सजे पार्क में उत्सव का माहौल रहा। रंगारंग कार्यक्रमों, मनोरंजक खेलों और आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैंट विधायक एवं समिति संरक्षक संजीव अग्रवाल ने समिति अध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल, महामंत्री राजीव बूबना और कोषाध्यक्ष संजय गर्ग के साथ भगवान गणेश व माता लक्ष्मी के पूजन और महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। मेले में सिंगिंग कार्यक्रम, मनोरंजक खेलों और दीपावली से जुड़े सामान के स्टॉल लगाए गए। यह भी पढ़ें- Bareily News: दीपावली महोत्सव में वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान बच्चों के लिए झूले विशेष आकर्षण रहे। दी...