बरेली, अगस्त 6 -- Bareily News: श्री रामायण मंदिर, माधववाड़ी में चल रहे 16 दिवसीय तुलसी जयंती समारोह के दूसरे दिन हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। धार्मिक सेवा समिति ने कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति वंदना से किया। इसमें श्री रामायण मंडल, सनातन धर्म मंदिर मंडल, हरि मंदिर मंडल और दरगाह मंदिर मंडल के संकीर्तन प्रेमियों ने भजन-कीर्तन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल अरोड़ा ने बताया कि सावन में प्रतिदिन भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छह अगस्त को मंदिर परिसर में झूलन महोत्सव होगा, जिसमें बरेली और अमृतसर के कलाकार हरिनाम संकीर्तन प्रस्तुत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...