Bareily News: हरहरमहादेव के जयघोष के साथ सेंथल कावड़ दल रवाना
बरेली, अगस्त 6 -- Bareily News: सेंथल। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ सेंथल से कांवड़ दल बुधवार को सोलहवीं बार महंत उमाकांत जोशी व कपूरी महंत अनुभव शर्मा के नेतृत्व में साठ सदस्यीय भोले के भक्तों के साथ जल लेने कछला घाट रवाना हुए। कावड़ियों ने इससे पहले कस्बे के श्री राधाकृष्ण मन्दिर पूजा अर्चना की। पूर्व जिला पंचायत सदस्य लेखराज गंगवार, बबलू गंगवार,भाजपा नेता विशाल केसर सिंह गंगवार, देवेन्द्र गंगवार राजू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति अनुज गंगवार, शशि कपूर, देवेश देवल, जितिन गिरि गोस्वामी, नीतीश उपाध्याय आदि ने कांवड़ियों को माला पहनाकर उन्हें रवाना किया। वहीं चेयरमैन अध्यक्ष क़म्बर एजाज शानू, आमिर ज़ैदी, अली शहीर ज़ैदी मगन आदि ने सभी कावड़ियों को अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया। यह भी पढ़ें- ज्ञानेश्वर सेवा दल के 42 सदस्य गंगाजल लाने के लिए हुए रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.