बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: अधर्म पर धर्म की विजय और शरणागत की रक्षा का संदेश देते हुए चौधरी मोहल्ला स्थित रामलीला में सोमवार को विभीषण शरणागति से लेकर कुंभकर्ण वध तक के प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया। रामलीला मैदान बड़ा भाग में अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति की लीला ने दर्शकों को भावुक कर दिया। रावण द्वारा अपमानित किए जाने पर विभीषण ने प्रभु श्रीराम की शरण ली। अंगद-रावण प्रसंग और लक्ष्मण शक्ति के बाद हनुमान संजीवनी बूटी लाकर उन्हें जीवनदान दिलाते हैं। अंत में श्रीराम और कुंभकर्ण युद्ध में कुंभकर्ण वध के साथ लीला का समापन हुआ। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: सती सुलोचना का करुण विलाप मंचन देखकर भावुक हुए दर्शक यह भी पढ़ें- Bijnor News: मेघनाद के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लखनलाल यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: जब उड़कर बूटी लेकर आए हनुम...