बरेली, अगस्त 24 -- Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। इंस्टाग्राम पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला विवादित पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे देवरनिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। देवरनिया पुलिस के मुताबिक गिरधरपुर के ऐवरन कुमार पुत्र रघुवीर सिंह ने अपनी इंस्ट्राग्राम आईडी से एक हनुमान की के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो पोस्ट कर वायरल कर दिया। जिसको लेकर एक विशेष धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई तो पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। देवरनिया थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला वीडियो पोस्ट करने पर यू ट्यूबर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्...