बरेली, नवम्बर 2 -- Bareily News: हनीट्रैप के जरिये युवक को जाल में फंसाकर होटल में बुलाया और बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाने के बाद मारपीट कर रुपये वसूले गए। अब वीडियो वायरल करने धमकी देकर दो लाख रुपये की मांग की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शाहजहांपुर में कोतवाली सदर के मोहल्ला हाथी थान निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का एक मकान फरीदपुर थाना क्षेत्र के ऊंचा मोहल्ले में है। वहां पर करीब दो महीने पहले वह किराना की दुकान चलाता था लेकिन अब दुकान बंद कर नौकरी करने लगा था। आरोप है कि 17 अक्तूबर को दुकान पर आने वाली शिफा नाम की महिला ने उनसे व्हाट्सएप चैट की और फिर रेहान नाम के व्यक्ति के क्यूआर कोड पर दो हजार रुपये उधार मंगा लिए। अगले दिन 18 अक्तूबर को शिफा ने...