बरेली, जुलाई 28 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव खजुआ जागीर में 16 जुलाई को हिस्सा बंटवारे को लेकर हुई इसरार खान की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी गुड्डू उर्फ तौफीक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था वहीं मुकदमे में नामजद दो अन्य आरोपी नदीम एवं असलम अभी तक फरार हैं।जिस संबंध मृतक की पत्नी फैजी ने मुख्यमंत्री पुलिस महानिदेशक महानिरीक्षक बरेली रेंज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर दोनों आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग की है। भेजे गए पत्र में कहा है कि मुकदमे में नामजद दोनों आरोपियों द्वारा गवाहों को धमकाया जा रहा है। बहीं भेजे गए पत्र में उक्त आरोपियों से जान माल का खतरे का भी आरोप लगाया है मृतक की पत्नी फैजी ने पत्र के माध्यम से शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...