Bareily News: हत्या के मुकदमे की पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी
बरेली, अक्टूबर 6 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। टिटौली गांव निवासी शखावत नवी ने थाने में तहरीर देकर एक व्यक्ति पर गाली-गलौज करने और हत्या के मुकदमे में पैरवी व गवाही न करने का दबाव बनाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सखावत नवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है उसके पुत्र की हत्या के मामले में गांव के वसीम पुत्र नफीस जेल में बंद है। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। उनका आरोप है गत चार अक्टूबर की शाम वसीम का पिता उनके घर पहुंचा। वह गाली-गलौज करने लगा। धमकाते हुए कहा अभी तो एक को मारा है। अब मैं मारूंगा।आरोप है नफीस ने मुकदमे में पैरवी और गवाहों पर गवाही न कराने को दवाब बनाया। पैरवी करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। धमकी से उनका परिवार भयभीत है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.