बरेली, सितम्बर 26 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। पुलिस ने छज्जा निकालने के विवाद में हुई ग्रामीण की हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एमएससी कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार एवं चौकी प्रभारी ने पुलिस के साथ कुल्छा पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर हत्या के वांछित आरोपी महेंद्र पाल निवासी जाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया पड़ोसी कुंवरपाल से घर का छज्जा डालने को लेकर विवाद हुआ था। 25 मई को इसी बात पर दोनों पक्षों में हिंसक मारपीट हो गई। बचाव में उसने पास पड़ी बिसौली उठा ली थी। मारपीट के दौरान कुंवरपाल के भाई लक्ष्मण स्वरूप को गंभीर चोट लगीं। वह वहीं गिर पड़ा।एसओ ने बताया आरोपी घबराकर हथियार वहीं फेंककर मौके से फरार हो गया। बाद में जब उसे लक्ष्मण स्...