Bareily News: हत्याकांड में आरोपी पक्ष की ओर भी रिपोर्ट, छह नामजद
बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: प्रेम प्रसंग के विवाद में भरे बाजार हुए बवाल, फायरिंग और हत्याकांड में अब आरोपी पक्ष की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें लड़के पक्ष के छह नामजद और तीन अज्ञात को आरोपी बनाते हुए मारपीट, जानलेवा व फायरिंग करने का आरोप लगाया है। बता दें कि मोहल्ला लठैता के सुदेश सिंह के बेटे तरुण और त्रिपौलिया के मोहित गुप्ता पक्ष की लड़की के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर 15 अक्तूबर को बिथरी चैनपुर क्षेत्र में मारपीट हुई थी। इसी रंजिश में शनिवार शाम दोनों पक्षों में टकराव हो गया और मोहित गुप्ता द्वारा की गई फायरिंग में राहगीर सज्जाद अहमद की गोली लगने से मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने उनके बेटे अफसार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में नामजद अभियुक्त मोहित गुप्ता तथा रोहित गुप्ता को रविवार को जेल भेज दिया गया। अब सोमवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.