Bareily News: हजारों दीयों से जगमगाया सेक्रेड हार्ट्स स्कूल, विद्यार्थियों ने मनाई पटाखामुक्त दीपावली
बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: बरेली। सेक्रेड हार्ट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय का मैदान हजारों दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। दीपों की आकर्षक सजावट ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ. उर्मिला वाजपेयी और एकेडमिक डायरेक्टर निर्भय बेनीवाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में खेल विभाग की विशेष भूमिका रही। एचओडी रिंकू गोम्स के नेतृत्व में खेल शिक्षिका सुष्मिता मिश्रा और शिक्षक शहनवाज खान, सुनील व अमित ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर हजारों दीप सजाए और जलाए। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ दीपावली मनाई और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Bareily News: रंगोली और दीप सज्जा से छात्राओं ने दिया पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.