बरेली, जुलाई 3 -- Bareily News: रिठौरा। गुरुवार देर रात कस्बे में दो बाइकों में हुई टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा और घायल भतीजे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। सीबीगंज थाना क्षेत्र बादशाहनगर गांव निवासी प्रेमवती (37) गुरुवार देर रात अपनी बहन के बेटे सचिन के साथ बाइक से विबियापुर में एक दावत में शामिल होने जा रही थीं। रास्ते में कस्बे के मोहल्ला इंद्रानगर के पास पीलीभीत हाईवे पर सामने से आ रही, दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि प्रेमवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल सचिन को उपचार के लिए अस्पताल म...