Bareily News: स्वास्थ्य शिविर में 343 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
बरेली, अक्टूबर 7 -- Bareily News: नवाबगंज। सेवा संकल्प अभियान के तहत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राज किशोर के निर्देश पर मंगलवार को सीएचसी में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथिक चिकित्सालयों की ओर से विशाल स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसका विधायक डॉ. एमपी आर्य ने फीता काटकर शुभारंभ किया। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने शिविर में लगाए गए विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण कर चिकित्सकों से औषधियों, उनके औषधीय गुण, मरीजों की जांच, दिनचर्या और आहार-विहार की जानकारी ली। उन्होंने आयुर्वेदिक दवाओं के संबंध में अपने पिता के अनुभव भी साझा किए और हल्दी व अर्जुनारिष्ट के औषधीय गुणों के बारे में बताया। इस दौरान कुल 343 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। वहीं योगाचार्यों ने लोगों को योग के महत्व और विभिन्न योगासनों के बारे में जानकारी दी।इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.