Bareily News: स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को मिला निशुल्क उपचार
बरेली, जुलाई 18 -- Bareily News: रोटरी क्लब बरेली मेट्रो की ओर से शनिवार को सदर बाजार स्थित रामलीला मंच, घोपा मंदिर रोड पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश गुप्ता ने 42 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं निशुल्क वितरित कीं। क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष अनिल मेहरोत्रा, प्रदीप शर्मा, सचिव सुनीत मूना सहित अन्य सदस्यों ने मरीजों के पर्चे बनवाने और दवा वितरण में सहयोग किया। सचिव सुनीत मूना ने बताया कि क्लब प्रत्येक माह निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.