बरेली, जुलाई 19 -- Bareily News: स्वास्थ्य मेले में त्वचा रोगी बढ़े, बुखार के मरीजों की किट से हुई मलेरिया जांच बरेली। वरिष्ठ संवाददाता मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते बुखार, पेट और सांस से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ती जा रही है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बुखार, डायरिया, पेट दर्द, उल्टी, दस्त, सीने में जकड़न, सांस लेने में तकलीफ के मरीजों की संख्या अधिक रही। साथ ही त्वचा संबंधी परेशानी भी बढ़ गई है। मेले में संचारी रोगों के प्रति बचाव के बारे में लोगों को जागरुक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...