बरेली, सितम्बर 18 -- Bareily News: बरेली। जिले में लगातार बढ़ती जा रही स्वाइन फ्लू मरीजों ने चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को एक और मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 26 हो गई। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में शेरगढ़ ब्लॉक के रामपुरा निवासी 29 वर्षीय युवती में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है। विभाग की टीम मरीज की निगरानी कर रही है और उसके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। शुक्रवार को नया मामला सामने आने के बाद जिले में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...