बरेली, अगस्त 18 -- Bareily News: बरेली। दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर 20 अगस्त को सुबह 9:00 बजे से 4:00 बजे तक आईवीआरआई के स्वामी विवेकानंद सभागार में 'स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय दुग्धशाला विकास अधिकारी नत्थू सिंह ने बताया कि डेयरी क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी, स्वदेशी उन्नत गोवंश, समृद्ध निवेश, सुरक्षित भविष्य खुशहाल उत्तर प्रदेश को बढ़ावा देने को यह आयोजन होने जा रहा है। कार्यशाला में बरेली, मुरादाबाद व लखनऊ मंडल के किसानों, दुग्ध उत्पादकों, दुग्ध उद्यामियों, नंद बाबा दुग्ध मिशन के लाभार्थियों को नई तकनीक एवं जानकारी विषय विशेषज्ञों प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...