Bareily News: स्पेशल बैक परीक्षा के लिए भटक रहे खिलाड़ी
बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: बरेली। स्पेशल बैक परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में खिलाड़ी विश्वविद्यालय में भटक रहे हैं। सोमवार को एबीवीपी के पदाधिकारियों संग पहुंचे एमबीए के छात्र हरीश वर्मा ने परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार यादव से मिलकर मामले में शिकायत की। बताया कि उसकी परीक्षा 20 जनवरी को होनी थी। इसी बीच अंतर विश्वविद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने की वजह से परीक्षा छूट गई। यूनिवर्सिटी की ओर से टूर्नामेंट के लिए उन्हें भेजा गया था। सात महीने बीत जाने के बावजूद उनकी परीक्षा नहीं कराई है। यहां से वहां टहलाया जा रहा है। एसबीआई-पीओ की प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है और मुख्य परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित होनी है। एमबीए का परिणाम नहीं आया तो भविष्य अधर में लटक जाएगा। मामले में परीक्षा नियंत्रक ने क्रीड़ा सचिव से बैक परीक्षा के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.