Bareily News: स्पेशल ट्रेनें आठ-आठ घंटा तक लेट
बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: बरेली। ट्रेनों के इंतजार में गुरुवार को आठ-आठ घंटे तक यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। ब्लॉक के चलते यात्री पूरे दिन परेशान रहे। स्पेशल ट्रेनों ने अधिक इंतजार कराया। ट्रेनों के समय पर न आने के चलते रात तक 90 लोगों ने टिकट कैंसिल कराये। (04615) फिरोजपुर स्पेशल 8.00 घंटे, (54075) दिल्ली-बरेली पैसेंजर 2.30 घंटे, (05301) अंबाला कैंट स्पेशल 1.00 घंटे, (04618) पूर्णिया कोर्ट जनसेवा 2.00 घंटे, (05576) सहरसा स्पेशल 9.00 घंटे विलंब से पहुंची। रेल अधिकारियों का कहना है, 15 नवंबर तक ट्रैक से जुड़े मेंटिनेंस के कार्य पूरे किये जाने हैं। हर सेक्शन में मेंटिनेंस कार्य कराया जा रहा है। सुबह से शाम तक ब्लॉक लिये जाते हैं। जिसकी वजह से ट्रेनें अधिक प्रभावित होती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.