Bareily News: स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को 28 से मिलेंगे आईकार्ड
बरेली, जुलाई 25 -- Bareily News: बरेली कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर बीए, बीएससी व बीकॉम के नवप्रवेशित विद्यार्थियों को परिचय पत्र वितरण की तिथि घोषित कर दी गई है। नव प्रवेशित विद्यार्थी 28 जुलाई को सुबह 11 बजे महाविद्यालय पहुंचकर अपना परिचय पत्र प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी फीस रसीद, स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं चरित्र प्रमाण पत्र की मूल प्रतियां साथ ले जानी होंगी। बिना मूल अभिलेख जमा किए परिचय-पत्र जारी नहीं किया जाएगा। उप प्राचार्या प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि बीएम प्रथम सेमेस्टर के परिचय पत्र कार्यालय से, बीकॉम के वाणिज्य विभाग, बीएससी बायो के वनस्पति विज्ञान विभाग, बीएससी गणित के रसायन विज्ञान विभाग से विद्यार्थी प्राप्त कर सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.