Bareily News: स्थायी लोक अदालत ने नगर निगम को सड़क बनाने का दिया आदेश
बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष कालीचरन ने राजेंद्रनगर में अधूरी सड़क का छह माह के अंदर निर्माण कराने का आदेश नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता को दिया है। राजेन्द्रनगर के ई ब्लॉक निवासी डॉ.ऋषीनंद्र वर्मा ने स्थायी लोक अदालत में नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता के खिलाफ केस दायर किया था। आरोप था कि नगर निगम ने पार्षद के आवास के पास तक सड़क का निर्माण कराया। शेष सड़क को अधूरा छोड़ दिया। तमाम शिकायतों के बाद भी नगर निगम ने शेष सड़क का निर्माण नहीं कराया। तब डॉ. ऋषीनंद्र वर्मा ने स्थायी लोक अदालत में केस दायर किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.