Bareily News: स्ट्रीट लाइट से कटिया डालकर कर जिम में हो रही थी बिजली चोरी
बरेली, अक्टूबर 3 -- Bareily News: बरेली। शहर में बिजली चोरी रोकने व ओवरलोडिंग कम करने के लिए अधीक्षण अभियंता नगर ललित कुमार के निर्देशन में छापेमारी अभियान जारी है। शनिवार को प्रवर्तन दल प्रथम प्रभारी उप निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में छापेमारी सूफी टोला में की गई। प्रवर्तन दल प्रभारी ने बताया कि बारादरी थाना क्षेत्र के सूफी टोला स्थित भोलू कांप्लेक्स में संचालित जिम में बिजली चोरी पकड़ी गई। जिम संचालक निसार द्वारा पांच किलोवाट का कनेक्शन लिया गया था, लेकिन परिसर पर लगी स्ट्रीट लाइट में कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। उपयोगकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। छापेमारी के दौरान जेई रजनीकांत, उपनिरीक्षक बृजपाल सिंह, सिपाही राजेश कुमार, ललित कुमार, राहुल कुमार, मधुबाला मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Siwan News ऊर्जा चोरी में सात लोगों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.