Bareily News: स्टेडियम रोड पर 50 साल पुरानी पाइपलाइन बदलेगी, 7 सितंबर को बंद होगा मार्ग
बरेली, सितम्बर 4 -- Bareily News: बरेली। स्टेडियम रोड पर सड़क निर्माण से पहले करीब 45 से 50 साल पुरानी पेयजल पाइपलाइन को बदलने की तैयारी है। पुरानी एसी और पीवीसी पाइपलाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन लीकेज की समस्या बनी रहती है। अब नगर निगम के जलकल विभाग की ओर से महर्षि कश्यप चौक से आदिनाथ चौक तक नई डीआई (डक्टाइल आयरन) पाइपलाइन बिछाई जाएगी। जलकल महाप्रबंधक मनोज कुमार आर्य का कहना है कि वर्तमान में स्टेडियम रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इसी को देखते हुए सड़क बनने से पहले दोनों ओर नई पेयजल लाइन बिछाने और मॉडल टाउन से हजियापुर पेयजल पाइपलाइन के इंटरकनेक्शन का काम प्रस्तावित किया गया है। यातायात व्यवस्था को कम से कम प्रभावित करने के लिए काम दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में महर्षि कश्यप चौक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.