बरेली, अगस्त 6 -- Bareily News: खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट, टेबल टेनिस, फुटबॉल, ताइक्वांडो, तीरंदाजी, वॉलीबॉल और हॉकी के प्रशिक्षण शिविर संचालित होते हैं, जिसमें 18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों के लिए 610 रुपये वार्षिक शुल्क निर्धारित है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा ने बताया कि स्टेडियम में 18 वर्ष से अधिक आयु के बाहरी शौकिया खिलाड़ियों के लिए 200 रुपये विभागीय शुल्क, 500 रुपये जिला खेल एवं प्रोत्साहन समिति शुल्क और 10 रुपये पंजीकरण शुल्क समेत कुल 710 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। अधिक शुल्क वसूले जाने की शिकायत क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी से की जा सकती है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: क्रीड़ा संकुल में बाहरी युवकों ने की मारपीट और तोड़फोड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...