Bareily News: स्टेडियम ऑरेंज ने रेड को 38 रन से हराया
बरेली, नवम्बर 24 -- Bareily News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सीड्सपोर्ट्स चैलेंजर ट्रॉफी में सोमवार को स्टेडियम ऑरेंज ने स्टेडियम रेड को 38 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज की टीम 21.6 ओवर में 136 रन बनाए। कप्तान बिजनेस यादव ने 50 और विशाल तिवारी ने 22 रन बनाए। जवाब में स्टेडियम रेड की टीम 21.4 ओवर में 98 रन पर ऑलआउट हो गई। विशेष पटेल ने 16 रन बनाए। ऑरेंज के अर्जुन यादव ने चार और बिजनेस ने दो विकेट लिए। बेहतर प्रदर्शन के लिए बिजनेस यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच का उद्घाटन पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी नसीम अख्तर ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.