बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: महोबा में आयोजित 21वीं सीनियर उत्तर प्रदेश स्टेट सेपकटाकरा चैंपियनशिप में बरेली की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। प्रतियोगिता में टीम ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। महिला वर्ग के रेगु इवेंट में बरेली ने स्वर्ण और क्वाड इवेंट में रजत पदक जीता। वहीं पुरुष वर्ग के क्वाड इवेंट में स्वर्ण और रेगु इवेंट में रजत पदक हासिल किया। पुरुष टीम में विनय सागर अस्मित अमन दीपक और आबू सुफियान शामिल रहे। महिला टीम में मनीषा डॉली शिवानी हीना नेहा और प्रीति मौर्या ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के साथ कोच बीए शर्मा, मीना कुमारी और राम कुमार मौजूद रहे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों और कोचों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...